Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023:मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मिली मंजूरी, किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व भवन’ में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा राज्य में कृषक / कृषकों के समूह को 3 हार्सपावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन प्रदान करने के लिये “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” का अनुमोदन किया गया है। यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्षों तक प्रभावशील रहेगी।

 

प्रथम वर्ष में योजना अंतर्गत 10000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। योजना में कृषक / कृषकों के समूह को 3 हार्सपावर या अधिक क्षमता के स्थायी पंप कनेक्शन हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जायेगा एवं लाईन का विस्तार केबल के माध्यम से किया जायेगा। विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50 प्रतिशत राशि का वहन संबंधित कृषक / कृषकों के समूह द्वारा किया जाएगा तथा शेष 40 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन एवं 10 प्रतिशत राशि का वहन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जायेगा।

योजना अंतर्गत अधोसंरचना विस्तार का कार्य, समस्त सामग्री सहित विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जायेगा। साथ ही पंप कनेक्शन के लिये स्थापित लाईन, ट्रांसफार्मर आदि का संधारण (मेंटेनेंस) भी वितरण कंपनी द्वारा किया जायेगा।

 

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करने जा रहे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के बारे में।

 

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए 16 सितंबर 2023 को मंत्री परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से राज्य में कृषक और कृषकों के समूह को 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा।

यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्षों तक प्रभावशाली रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष मे 10000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी। इसके अलावा केबल के माध्यम से इलेक्ट्रिसिटी लाईन का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को आसानी से सिंचाई की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 

 

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023  का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है। ताकि किसान बिना किसी समस्या के अपनी खेती को सही तरीके से कर सके। इसके लिए वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी। जिससे अधिक क्षमता के पंप कनेक्शन किसानों को दिए जा सकेंगे।

 

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 तीन हिस्सों में बटेगा खर्च का भार

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की 50% राशि का वहन संबंधित कृषक या कृषकों के समूह द्वारा किया जाएगा। वहीं शेष 40% राशि राज्य सरकार द्वारा बहन की जाएगी जबकि 10% राशि का वहन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के विकास का खर्च भार किसी एक पर ना पड़ते हुए तीन हिस्सों में विभाजित हो जाएगा। अधोसंरचना विस्तार का कार्य इस योजना के अंतर्गत समस्त सामग्री सहित विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वितरण कंपनी द्वारा पंप कनेक्शन के लिए स्थापित लाईन ट्रांसफार्मर आदि का संधारण भी किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

अन्य जानकारी के लिया क्लिक करें

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

.मध्य प्रदेश में मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का अनुमोदन 16 सितंबर 2023 को किया गया है।
.इस योजना के माध्यम से राज्य में कृषक या कृषकों के समूह को 3 हॉर्सपावर या अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

.मुख्यमंत्री कृषक मित्र सहायता योजना के तहत वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। जिससे किसानों को सिंचाई करने में सहायता मिल सकेगी।

.इस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50% राशि ही कृषकध्कृषकों के समूह को खर्च करनी होगी।
बाकी शेष 40% लागत राशि राज्य सरकार द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी जाएगी।

.मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को 2 वर्षों तक संचालित किया जाएगा।
.प्रथम वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 10000 पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
.इस योजना का लाभ प्राप्त कर अब किसान अपने खेतों में पंप कनेक्शन के माध्यम से आसानी से सिंचाई कर सकेंगे।
.यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। साथ ही उनकी फसलों को हरा भरा करने में सहयोग करेगी।
.मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक किसानों को पंप कनेक्शन दिया जा सके।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता

.मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
.इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राज्य के कृषक एवं कृषकों के समूह पात्र होंगे।
.आवेदक किसान के पास पंप कनेक्शन प्राप्त करने हेतु खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
किसान कार्ड
जमीन से संबंधित दस्तावेज
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाता विवरण
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें ?

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

मध्य प्रदेश राज्य के जो भी इच्छुक किसान या कृषकों के समूह पंप कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फिलहाल अभी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार द्वारा भी अइस योजना को लागू नहीं किया गया है और ना ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की गई है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप भी सिंचाई की सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए पंप कनेक्शन प्राप्त कर सके।

 

Ladli Bahana Awas Yojana2023:लाडली बहना आवास योजना कैसे करें आवदेन? पूरी जानकारी

 

ujjwala yojana apply 2023: PMUY Free Gas Connection ,उज्ज्वला योजना के नये कनेक्शन शुरू, ऐसे करें Online आवेदन

 

Ayushman Bharat Yojana2023:(PMJAY)आवेदन प्रक्रिया ,लाभ ,एवं सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment