Mahtari Vandana Yojana 2024 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए महतारी वंदन योजना को 1 मार्च 2024 से लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यानी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से सालाना 12,000 रुपए का लाभ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है राज्य की जो महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती है वह जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
Mahtari Vandana Yojana 2024 का क्रियान्वयन संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में किया जाएगा
अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा सके। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा 5 फरवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है राज्य की इच्छुक महिलाएं महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकती है साथ ही आवेदन एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकती है।
Mahtari Vandana Yojana 2024 से लाभ
प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में श्महतारी वंदन योजना 2024 लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
Mahtari Vandana Yojana 2024के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mahtari Vandana Yojana |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की विवाहित महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रुपए प्रतिमाह/12000 रुपए सालाना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
Mahtari Vandana Yojana 2024 का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के साथ भेदभाव व असमानता को दूर करना स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना आर्थिक स्वालंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा परिवार में उनके निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करना है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी छोटी से छोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेगी।
क्योंकि विशेषकर विवाहित महिलाएं परिवार के पोषण घर की देखभाल खान.पान के प्रबंधन के साथ.साथ आर्थिक क्रियाकलापों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर सम्मानित करना है। जिससे परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित किया जा सके। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन करने में मदद करेगी।
Mahtari Vandana Yojana 2024 छत्तीसगढ़ के लाभ एवं विशेषताएं

Mahtari Vandana Yojana 2024 के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इस योजना का लाभ विवाहित महिलाओं के साथ.साथ तलाकशुदा परित्याक्ता और विधवा महिलाओं को भी दिया जाएगा।
यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करेगी।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Mahtari Vandana Yojana 2024 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
राज्य की विवाहित महिलाएं इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर स्व घोषणा पत्र ऑनलाइन आवेदन आवेदन पत्र डाउनलोड करने एवं भुगतान की स्थिति देखने आदि की सुविधा दी गई है।
SBI लाइफ इंश्योरेंस की इस स्कीम से , बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन खत्म!
Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए पात्रता
Mahtari Vandana Yojana 2024 के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं ही पात्र होगी।
आवेदन करने वाली महिला की आयु 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए।
राज्य की विधवाए तलाकशुदाए परित्यागताए महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
Mahtari Vandana Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
स्वयं एवं पति का पैन कार्ड
विवाह का प्रमाण पत्र
विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
परित्याक्ता तलाकशुदा होने की स्थिति में प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
स्व घोषणा पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
Mahtari Vandana Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
Mahtari Vandana Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको लाभार्थी लॉगिन करना होगा जिसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। जिसे अपना कर आप आसानी से आवेदन कर सकती है। आवेदन कर सकती है।
सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको हितग्राही लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी लॉगिन पेज खुल जाएगा।
अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
अब आपको अगले पेज पर प्राप्त ओटीपी और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आपके सामने महतारी वंदन योजना आवेदन पत्र खुल जाएगा।
अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी जैसे आवेदिका का प्रकार आवेदन करने की तिथि आवेदिका का नाम पति का नाम जाति वर्ग आंगनबाड़ी केंद्र का नाम पिन कोड आधार नंबर पैन नंबर और आधार से लिंक बैंक की जानकारी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड पति का आधार कार्ड बैंक पासबुक निवास प्रमाण पत्र आवेदिका का फोटो और राशन कार्ड आदि को अपलोड करना होगा।
अंत में आपको अपने द्वारा दी गई जानकारी पर सहमति देने हेतु टिक लगाकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी। जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकती है।
इस प्रकार आपकी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।अन्य किसी जानकारी के आप हमें कमेंट कर सकते हैं